फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निर्माण कार्य रोकने और चार दिवारी तोड़ने में प्रधान समेत 31 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ में हुए भूमि विवाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 15 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पतसेनी गांव निवासी विकास शुक्ला ने बुधवार दोपहर बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कटियामऊ में एक भूमि का उन्होंने बैनामा कराया था। भूमि में उनके साथ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी कमालपुर निवासी अनिल सिंह हिस्सेदार हैं। खतौनी में दोनों के नाम भी अंकित हैं। 29 नंवबर से उन्होंने भूमि पर निर्माण कार्य शुरु कराया।
आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान सुशीला देवी उनसे मिलीं। कहा कि उन्हें बिना बताए ग्राम सभा में निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। निर्माण कार्य न होने देने की धमकी दी। विकास ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और वह निर्माण कार्य कराते रहे। दो दिसंबर को ग्राम प्रधान अपने रिश्तेदार ऊषा देवी, तुलसीराम, किरन, अवधेश, श्रीमती, अमित, श्रीकांत, रामचंद्र पुत्र हुसैनी, छविनाथ, आलोक, राजरानी, रामचंद्र पुत्र गजोधर, राजू्, उत्तम, रामरतन समेत 15 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर आईं। मौके पर विकास के भाई शशांक मौजूद थे। दावा है आरोपियों ने शशांक को लाठी-डंडों के बल पर धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने रेडीमेड चार दिवारी और खंभे तोड़ दिए। जानकारी पर विकास, अनिल और उनका भतीजे रानू मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने विकास, अनिल और रानू से भी गाली-गलौज की। दावा है इस दौरान प्रधान ने फर्जी एससीएसटी और छेड़छाड़ के मुकदमे में फसाने की धमकी दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें