फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला सब्जी व्यापारी की शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कस्बे के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बृहस्पतिवार दोपहर बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने पुत्र की मौत की सूचना देने वाले युवक पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घोड़ीथर गांव निवासी मनोज (32) फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। मनोज के पिता रामदेव के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह वह सवायजपुर बाजार में सब्जी बेचने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर के समय कस्बा निवासी एक युवक उनके पास आया और पुत्र की मौत की खबर दी। रामदेव गांव से दो किलोमीटर दूर कस्बे के दक्षिण दिशा स्थित एक्सप्रेसवे के किनारे सवायजपुर कस्बा निवासी आजाद के बाग में पहुंचे।
वहां नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से मनोज का शव लटका मिला। रामदेव को पहले से ही मौके पर पुलिस मौजूद मिली। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव देखकर मां छोटी बिटिया और पत्नी मोहिनी बदहवास हो गईं। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र राज और रवि हैं। पिता ने उसी युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, जिसने उन्हें पुत्र की मौत की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें