फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही चार लोगों पर खेत पर आकर मारपीट करने। इसके बाद घर में घुसकर भतीजियों से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने विरोध करने पर उसके भाई व भाभी को मारापीटा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर ट्यूबवेल से खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान गांव के ही धीरेंद्र उर्फ झम्मन, धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू, ज्ञानेंद्र व राजबीर सिंह उर्फ भूरा खेत पर आए और गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि वहां से किसी तरह भाग कर वह घर आ गया। उसका पीछा करते हुए आरोपी उसके घर में असलहे लेकर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उसकी दो भतीजियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी भाभी व भाई को भी मारापीटा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए, इस पर आरोपी जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें