फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हंगामा करने में अज्ञात अराजकतत्वों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर बीते बुधवार को हुए सड़क हादसे के बाद पहुंची यूपीडा की कार पलटकर हंगामा करने का मामला तूल पकड़ गया। सिम्स इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज ने सांडी थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों पर उपद्रव करने, मारपीट और जानमाल की धमकी देने के साथ ही एंबुलेंस व सचल दल के वाहन पर पथराव करने का आरोप है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को नोएडा से प्रयागराज जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ उपाध्याय की कार गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 317 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। घटना में सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दो बेटों की मौत हो गई थी। राहत दल और एंबुलेंस देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया था। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व सुबोध गौतम के पहुंचने पर स्थिति संभल गई थी। अब संबंधित कंपनी के साइट इंचार्ज किरण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय उपद्रवियों ने मौके पर हिंसक और अराजक व्यवहार किया।
गंगा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस पर पथराव कर कर्मचारियों की पिटाई की। राहत दल से भी अभद्रता की। कार पलटकर क्षतिग्रस्त कर दी। एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का भी आरोप है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि साइट इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें