फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना शुल्क दिए टोल पार करने और रंगदारी मांगने में भाकियू नेताओं पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना शुल्क दिए टोल पार करने को लेकर भाकियू (हिंदुस्तान) के नेताओं का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। टोल कर्मी की शिकायत पर भाकियू हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली-गलौज और पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी दुष्यंत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहजना टोल प्लाजा के मैनेजर हैं। पुलिस में की शिकायत में उन्होंने बताया कि बीते आठ सितंबर को भाकियू हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष फैज पहलवान और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शोएब अंसारी तीन चार वाहनों से आए थे। बिना टोल दिए इन लोगों ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इस पर मैनेजर ने नियमों का हवाला देते हुए शुल्क देने के लिए कहा।
आरोप है कि इस पर दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ वाहनों से उतरकर हंगामा करने लगे। 20 हजार रुपये रंगदारी के तौर पर न देने पर टोल पर ही धरना-प्रदर्शन की धमकी दी। मैनेजर का दावा है कि दबाव में आकर उन्होंने पांच हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। इस दौरान फैज पहलवान टोल पर खड़े होकर वीडियो बनाता रहा और 15 सितंबर को धरना देने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को संडीला के बेमगंज पुल के पास फैज और शोएब दुष्यंत से मिले। यहां दोनों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि आरोपी शोएब संडीला के मंडई छत्ता का और फैज पहलवान माकूम कुआं का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें