फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्र प्रभारियों समेत नौ किसानों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धान खरीद के दौरान मानकों व नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले में डीएम के निर्देश पर पीसीएफ के दो केंद्र प्रभारियों समेत नौ किसानों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई गई है। वहीं ऑनलाइन फीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर कर्मचारी कल्याण निगम के शहर मंडी स्थित क्रय केंद्र के प्रभारी के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में एक अक्तूबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक आठ एजेंसियों के 62 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गई थी। खरीद समाप्त होने के बाद पीएफएमएस (भुगतान व्यवस्था) के डाटा परीक्षण के दौरान जिले में पीसीएफ के चार केंद्र केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सदियापुर, साधन सहकारी समिति आमतारा, साधन सहकारी समिति सराय राघौ व कर्मचारी कल्याण निगम के हरदोई मंडी एवं भरखनी स्थित क्रय केंद्र पर कुछ किसानों से नियम विरुद्ध खरीद की बात सामने आई।
शासन से निर्देश मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा गठित की गई टीम में शामिल संबंधित तहसील के एसडीएम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व अपर जिला सहकारी अधिकारी ने पांचों क्रय केंद्रों के अभिलेखों व ऑनलाइन फीडिंग की जांच की। जांच के दौरान केके एन भरखनी के केंद्र प्रभारी व किसानों समेत साधन सहकारी समिति सराय राघौपुर के केंद्र प्रभारी व किसानों द्वारा उचित अभिलेख व साक्ष्य प्रस्तुत किए। जबकि केंद्रीय उपभोक्ता भंडार आमतारा के केंद्र प्रभारी ब्रह्म प्रताप सिंह समेत केंद्र पर धान बेचने वाले किसान दामोदर व प्रमोद कुमार निवासी ग्राम उबरीखेड़ा पर्याप्त अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

वहीं पीसीएफ से संबद्ध केंद्रीय उपभोक्ता सदियापुर के केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार समेत केंद्र पर धान बेचने वाले किसान प्रमोद, प्रमोद कुमार, अशर्फीलाल, प्रमोद कुमार, लौंग श्री, श्रीपाल व शिवसागर पर्याप्त अभिलेख व उचित साक्ष्य नहीं दिखा सके। गड़बड़ी सामने आने के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी ने दोनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ बेनीगंज व पचदेवरा थाने मेें रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही फीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर मंडी स्थित कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें