फोटो 24: अभियान के दौरान दुकानदारों को समझाते अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान। स्रोत : विभाग
हरदोई। सदर बाजार की साप्ताहिक बंदी के मंगलवार के दिन दुकान खोलने और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखी गई सामग्री को निकाय की टीम ने जब्त किया। दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। निकाय की टीम ने शहर के व्यस्ततम सिनेमा चौराहे से मुन्ने मियां का चौराहे तक फुटपाथ खाली कराओ अभियान चलाया। निकाय की टीम को अभियान के दौरान दुकानदारों का विरोध भी सहना पड़ा।
नगर पालिका की ओर से शहर के फुटपाथों को खाली कराए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निकाय की टीम ने मंगलवार को सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ और साप्ताहिक बंदी पर दुकान संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण और दुकान संचालन करने वालों पर को हटवाए जाने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
बताया कि निकाय के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान के नेतृत्व में आशीष अवस्थी व टीम और पुलिस फोर्स के अभियान में सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे और मुन्ने मियां चौराहा फुटपाथ और दुकानों के संचालन पर कार्रवाई की गई। चेतावनी के बाद भी सुधार न करने वाले दुकानदारों के काउंटर, बेंच आदि को कब्जे में लिया गया है। वहीं, कई दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया है।
फोटो 24: अभियान के दौरान दुकानदारों को समझाते अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान। स्रोत : विभाग