परीक्षा देने गए छात्र के गायब होने के पांच दिन बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
बेहटा
गोकुल क्षेत्र के ग्राम भदेउना निवासी रानी सिंह पत्नी लक्ष्मी नारायन
सिंह ने रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र दिया, जिसमें बताया
कि उसका बड़ा पुत्र दीपू उर्फ जय सिंह 10 मार्च को ग्राम झहौना थाना लोनार
के निरमान सिंह उमावि में हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था।
रात में वहां
रिश्तेदारी में ठहर कर 11 मार्च को परीक्षा में शामिल होकर पेपर दिया। उसके
बाद वह घर नहीं लौटा। इस बाबत उसने 13 मार्च को लोनार व बेहटा गोकुल थाने
में तहरीर दी और रिश्तेदारी में पुत्र की खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं
चल सका। उसने एसपी से पुत्र की तलाश कराने की मांग की है।