फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर से मिल छलके आंसू

Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से लापता पुत्र को देखकर बिहार निवासी दंपति के आंसू छलक पड़े। ज्ञात हो कि बिहार के मोतीहारी के सिहांसन रामगढ़वा निवासी पदमलाल महतो का पुत्र रंजीत महतो (17) नैनीताल के हल्द्वानी निवासी बहनोई मुक्ति मेहती के घर करीब दो माह पहले गया था। वहां से वह अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


जिस पर बहनोई ने हल्द्वानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब एक माह पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास किशोर रेलवे लाइन के किनारे टहल रहा था। तभी वहां से देहात क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी प्रहलाद निकले और उसे अपने घर ले गए। इसकी सूचना एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को उन्होंने दी।

एएसपी ने डीसीआरबी प्रभारी नीरज वालिया को किशोर के विषय में जानकारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिस पर किशोर की जानकारी मिल गई। शुक्रवार को उसके माता पिता यहां आए और बेटे को सकुशल पाकर उनके आंसू झलक आए। वापसी का किराया न होने पर अफसरों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें