फोटो-2- कोरिगवां से सरावर जाने वाली सड़क पर कुछ ऐसा हो रहा कार्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी विकास खंड के ग्राम कोरिगवां से सरावर जाने वाले संपर्क मार्ग की दशा सुधारने के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है। कुछ स्थानों पर पैचवर्क करने के बाद कार्य को जहां का तहां छोड़ दिया गया है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश भी है।
कोरिगवां-सरावर मार्ग की दशा बेहद खराब थी। बरसात के दिनों में यहां आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। सड़क की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के खंड-1 की निगरानी में मार्ग की मरम्मत कराई गई।
पांच दिन पहले कार्य बंद कर दिया गया। तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर मरम्मत की गई, जबकि बाकी को छोड़ दिया गया। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरी सड़क के गड्ढे भरे जाने चाहिए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उक्त मार्ग पर पैचवर्क का कार्य छह लाख 90 हजार रुपये से कराया जा रहा है।