फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घटिया काजू से थी त्योहारी बर्फी की तैयारी, 53 हजार के काजू सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर उपभोक्ताओं में खपाने के लिए घटिया गुणवत्ता के काजू से बर्फी बनाने की तैयारी थी। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डीएम चौराहा पर सांवरिया स्वीट्स में निरीक्षण में मिले गुणवत्ताहीन करीब 60 किलोग्राम काजू सीज कर दिए। काजू का नमूना भी लिया गया है। काजू की कीमत करीब 53 हजार रुपये बताई गई है। वहीं बिना लाइसेंस के संचालित कारखाना को बंद और वाद दायर किया गया। अनियमितता पर महादेव स्वीट्स और वृंदावन स्वीट्स के संचालक को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


दिवाली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और कार्रवाई शुरू की है। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि आयुक्त और डीएम के निर्देशन में अंतरजनपदीय अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के नामी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल, मान सिंह और निरंजन की संयुक्त टीम ने बिलग्राम चुंगी के महादेव स्वीट्स पर निरीक्षण किया। वहां पर 10 किलोग्राम सड़े रसगुल्ला मिले, नष्ट कराया गया। खोवा और रस मलाई के नमूना लिए गए हैं। प्रतिष्ठान में अनियमितता पर संचालक अखिल गुप्ता को नोटिस दिया गया है।

बताया कि डीएम चौराहा पर सांवरिया स्वीट्स में गुणवत्ताहीन काजू मिले। बिना लाइसेंस के कारखाना चलाया जा रहा था। कारखाना को बंद कराते हुए संचालक मनोज गुप्ता को नोटिस दी गई है। एसपी तिराहा पर वृंदावन स्वीट्स पर पेड़ा का नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान में अनियमितताओं पर संचालक चंदन गुप्ता को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें