सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश
अग्रवाल ने अपने आवास पर लोगों से होली मिलकर उन्हें बधाइयां दीं और कहा कि
पर्वों ने ही लोगों को एक सूत्र में बांधा है।
कहा कि होली के पर्व पर सभी
एक रंग में रंग जाते हैं। ऐसी ही भावना सभी को अपने दिलों में रखना चाहिए।
यह पर्व ही हैं जो सभी को एक सूत्र में बांधे रखते हैं। इसके बाद ग्राम
सेमरा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर होली मिलन समारोहों में
प्रतिभाग किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।