फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंटेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूरिया के लिए परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में आपात स्थिति के लिए बफर गोदाम में रखे गए 904 मीट्रिक टन यूरिया के स्टॉक से किसानों को खाद वितरण की अनुमति मिल गई है। 65 सहकारी समितियों में से 31 सहकारी समितियों को गुरुवार को खाद उपलब्ध भी करा दी गई।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से गन्ना और धान के किसानों को काफी राहत मिली थी। फसलों की सिंचाई के बाद अब किसानों को खाद की जरूरत है लेकिन महंगे दाम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उनका सिंचाई से बचा पैसा मजबूरी में महंगी खाद खरीदने में खर्च हो रहा है। खुले बाजार में गिनी चुनी जगहों पर ही खाद की उपलब्धता होने के कारण इसकी कालाबाजारी भी हो रही है।
किसानों की परेशानी देखकर शासन ने जिले के बफर गोदाम में आपात स्थिति के लिए रखी 904 मीट्रिक टन यूूरिया का वितरण कराने की अनुमति दे दी है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू ने बताया कि कुल 65 सहकारी समितियों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें से 31 सहकारी समितियों पर खाद भेज दी गई है। शुक्रवार को किसानों को इसका वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 31 केंद्रों पर 454 मीट्रिक टन यूरिया भेजी गई है।
विज्ञापन

इन सहकारी समितियों पर भेजी गई खाद
सुरसा विकास खंड की ग्राम भदैचा, फतियापुर, पचकोहरा और सुरसा साधन सहकारी समिति में खाद भेजी गई है। सुरसा के पीसीएफ केंद्र को भी खाद भेजी गई है। टड़ियावां विकास खंड में टड़ियावां की दो सहकारी समितियों और अयारी के एक समिति पर खाद भेजी गई है। इसी विकास खंड की पेंड़ा और उनौती समितियों को भी खाद दी गई है।
शाहाबाद विकास खंड के शाहपुर नाऊ, शाहाबाद देहात और आगमपुर समिति में खाद भेजी गई है। पिहानी विकास खंड के करीमनगर और मंसूरनगर, बावन विकास खंड के सकतपुर, अहिरोरी विकास खंड के बघौली, बेहटा मुर्तजा वक्श, कोट गड़ेउरा, बम्हनाखेड़ा समितियों को खाद दी गई है। कोथावां विकास खंड के बेरुआ, बेंहदर विकास खंड के सरेहरी और खरिका, संडीला विकास खंड के सांक, कछौना के पुरवा, गौसगंज और बालामऊ बांण समिति को खाद भेजी गई है। टोडरपुर के लोनाचेना और सहारुआ पिस्तिया, माधौगंज के न्योली सरैया, भरखनी के असमधा, समिति को भी खाद उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें