फोटो-5-मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए एकत्र हुए राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के पदाधिकारी व ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई में प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि यदि 15 दिन में प्रदेश सरकार इस पर विचार नहीं करती तो अधिवक्ता मंच राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने को बाध्य होगा।
कलक्ट्रेट में मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता जैशिव ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होने के साथ-साथ लॉ एंड आर्डर को भी कायम रखने की विद्या को परिभाषित करता है। अधिवक्ताओं के प्रति आपराधिक षड्यंत्र पूरे राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है, लेकिन सरकार ने वकीलों की सुरक्षा के लिए कोई अधिनियम नहीं बनाया।
उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल विधानसभा में बिल पास कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे। इस संदर्भ में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक पीके मिश्रा, जेपी त्रिवेदी, सतीश चंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप अग्निहोत्री, शुभम द्विवेदी, सुनीत शुक्ला, अरविंद त्रिपाठी, रश्मि मिश्रा, राघवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।