फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 की गाड़ी में रात्रि गश्त करेंगी महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डायल 112 की गाड़ी में महिला पुलिसकर्मी रात्रि गश्त पर रहेंगी। मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में एसपी ने डायल 112 की गाडिय़ों को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। वहीं एसपी अमित कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों नव वर्ष की बधाई देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में वर्ष के अंतिम दिन सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने जिले को नव वर्ष पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का वादा कर तोहफा दिया। एसपी ने बताया कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के चलते डायल 112 में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती गई है। रात्रि गश्त पर अब महिला पुलिसकर्मी भी रहेेंगी। जिससे महिला उत्पीड़न के मामलों में मदद मिलेंगी। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों से लैस 10 पीआरवी की गाड़ियां जिले को मिलीं हैं। एसपी ने एसपी ने महिला पुलिस से लैस 10 गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी दौरान एसपी ने सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। एसपी ने एसपी पुलिस कर्मी को नव वर्ष बधाई दी। इसके साथ की अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, सीओ हरियावां नागेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें