फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा बानामऊ के लोगों का प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओसी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाकर सवायजपुर के ग्राम बानामऊ के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं एसओसी द्वारा जारी किए गए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रुकवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सवायजपुर के ग्राम पंचायत बानामऊ के ग्रामीण नत्था और गिरीशचंद्र आदि ने ज्ञापन से पूर्व बताया कि उनके ग्राम में चक अपीलों की सुनवाई करीब एक साल से की जा रही है। अभी तक ग्राम बानामऊ की चक अपीलों में आदेश पारित नहीं किए गए हैं। चक आदेशों के नाम पर धन उगाही की जा रही है।

आरोप लगाया कि चक अपीलों के आदेशों की मियाद मात्र 15 दिन होती है और बहस सुनने के बाद आदेश 15 दिन में करना जरूरी होता है, जबकि एसओसी ने करीब चार माह पूर्व बहस सुनने के बाद आज तक आदेश पारित नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसओसी मनमाने तरीके से अपने स्टाफ की मदद से गरीब काश्तकारों से उगाही करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एसओसी ग्राम बानामऊ की चक अपीलों में आदेश करने के नाम पर भ्रष्टाचार मचाकर धन उगाही कर रहे हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी भी की तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर एसओसी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने एवं उनके द्वारा इस ग्राम सभा में किए गए आदेशों को रुकवाने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज कुमार, रामबाबू, बृजेश कुमार, मुकेश चंद्र, विमलेश, लालता प्रसाद, सहदेव और शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें