फोटो-26- कटरा मुख्य बाजार के नाले में जमा सिल्ट
- फोटो : HARDOI
पिहानी। मोहल्ला कटरा बाजार निजामुर में रौजा गेट के पास के नाले की सिल्ट नहीं निकली गई है। नाला बजबजा रहा है। इसके चलते पिछली बार की तरह ही बारिश में फिर जलभराव की आशंका है। लोगों ने समय रहते सिल्ट निकाले जाने की मांग की है।
कटरा बाजार निवासी राजीव पटवा, जीतू हलवाई, कपिल व रवि गुप्ता ने बताया कि नाला सफाई के नाम पर केवल ऊपर का कूड़ा निकाल दिया गया। अंदर नाले में सिल्ट जमा होने से यह बजबजा रहा है। इस तरह नाले में बहाव भी नहीं रह गया है।
यदि बारिश हुई तो नाले में उफान आना लाजमी है। सफाई कर्मी आते हैं और नाले का ऊपरी कूड़ा करकट निकालकर चले जाते हैं। अभियान के दौरान भी इस नाले की जमीनी सतह से लेकर ऊपर तक की सफाई नहीं की गई।
लोगों ने बरसात से पहले पहले नए सिरे से नाला की सफाई कराए जाने की मांग की है। इओ अहिबरन लाल ने बताया कि बारिश से पहले सभी नाले साफ करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे।