फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीएचसी गेट पर लोहे की गुमटी बनाकर कब्जे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोनार के गेट पर लोहे की बड़ी गुमटी बनाई जा रही है। जानकारी पर सीएचसी बावन के अधीक्षक ने एसडीएम को पत्र भेजकर अतिक्रमण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रधान प्रतिनिधि ने दावा किया कि कोई अतिक्रमण या कब्जा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोनार आता है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. पंकज मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान के भतीजे पीएचसी के गेट पर लोहे की गुमटी का निर्माण करा रहे हैं। फार्मासिस्ट मेवालाल ने इसकी लिखित सूचना दी है। इसी सूचना के आधार पर एसडीएम सदर और लोनार कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
लोनार के प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और काम पर रोक लगवा दी गई है। बाकी मामला राजस्व विभाग का है। पूरे प्रकरण को लेकर ग्राम प्रधान नन्हीं देवी के प्रतिनिधि विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि कोई कब्जा नहीं किया जा रहा है। पीएचसी की जमीन पर अस्थायी तौर पर लोहे की गुमटी का फाउंडेशन तैयार कराया जा रहा है। फाउंडेशन तैयार होने पर इसे दूसरी जगह रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें