फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तारों से हादसों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली बिजली की काफी लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। साथ ही खेतों में लगे खंभे टेढ़े हो चुके हैं। बिजली के तार खेतों के ऊपर झूल रहे हैं, जिससे लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के समय हवा में झूलते तार आपस में जुड़ जाते हैं, जिससे तारों में चिंगारियां निकलती हैं और आग लगने का अंदेशा बना हुआ है। गेहूं की फसल तैयार होने के करीब पहुंच चुकी है, ऐसे में फसल में आग लगने का खतरा ज्यादा बन रहा है।
कई बार ऐसा हो चुका है कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई और सैकड़ों बीघा फसल आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बिजली की लाइनें कई दशक पुरानी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कहीं-कहीं खेतों में तार जमीन के नजदीक आ गए हैं। बांस-बल्ली खड़ी करके किसानों ने तारों को ऊंचा कर रखा है। किसी के कभी भी इन तारों से टकराने का अंदेशा बना हुआ है। बिजली विभाग द्वारा लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
जमालपुर के किसान नन्हे सिंह ने बताया कि बिजली की लाइनें काफी समय से जर्जर हालत में हैं। खेतों में नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। बांस-बल्ली के सहारे झूलते तारों को फसल से छूने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
किसान मंगली सिंह ने कहा कि उनकी गेहूं की फसल के ऊपर बिजली के तार खेतों में जमीन पर लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने अफसरों से जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है। उधर, सवायजपुर एसडीओ हरदीपक सिंह यादव ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं था। आपके माध्यम से जानकारी हुई है। जेई को बोलकर जहां बांस-बल्ली लगी हैं, वहां पर खंभा लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें