फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-19- देवी प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला बांगरमऊ मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बाजारखेड़ा मजरा पथरौली निवासी देवीप्रसाद (53) अपने पुत्र शैलेंद्र (14) के साथ मंगलवार रात बाइक से रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह में शामिल होने ग्राम दिवारी जा रहे थे।
संडीला बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम पट्टी खेड़ा और सरेहरी के बीच विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे देवी प्रसाद और शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को संडीला ले जाया जा रहा था, लेकिन देवी प्रसाद की रास्ते में ही मौत हो गई। देवी प्रसाद के परिवार में पत्नी सुशीला और छह पुत्र हैं। घायल शैलेंद्र का उपचार प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक के पुत्र मानू ने घटना को लेकर तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें