फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे को राहजनी में जेल भेजे जाने से अवसाद में गए पिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-10- रामकिशोर। फाइल फोटो
विज्ञापन
माधौगंज। नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव नगर में ही पंचायत के शौचालय के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उनका सबसे छोटा पुत्र राहजनी के आरोप में जेल में है। इस कारण वह अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन

नगर के अंबेडकरनगर निवासी राम किशोर (60) मोहल्ले स्थित एक पार्क में चाय की दुकान चलाते थे। पुत्र नीरज ने बताया कि बुधवार देर रात राम किशोर बिना कुछ बताए घर से निकले थे। परिजनों को लगा कि मोहल्ले में ही कहीं गए होंगे इसलिए उस वक्त तलाश नहीं की। देर रात तक वापस न आने पर सुबह उनकी तलाश की गई। इस दौरान अंबेडकरनगर में ही रेलवे लाइन के किनारे नगर पंचायत के शौचालय के पास नीम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला।
मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव मिलने का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि लगभग तीन माह पहले उनके पुत्र सूरज काे राहजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था तब से राम किशोर अवसाद में थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने अवसाद के कारण खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें