फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवविवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे नवविवाहिता ने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना महिला के ससुरालीजनों को दी गई।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी रामदास के पुत्र अंशुल ने बहन दामिनी कुशवाहा (20) की शादी दो साल पहले माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के इकसई निवासी अंकित के साथ की थी। दो दिन पहले मायके दुर्गागंज अपने घर पति के साथ आई थी। मायके में बर्थडे पार्टी थी। बताया कि अंकित अपने घर चला गया था। उसके बाद दामिनी मायके में छत वाले कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।
इसकी जानकारी पर परिजनों में मातम पसर गया। इसके बाद महिला के ससुरालीजनों को भी सूचना दी गई। भाई अंशुल ने बताया कि दामिनी बीमारी से परेशान थी। सिर दर्द का इलाज चल रहा था। दामिनी के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि महिला के मायके पक्ष व ससुरालीजनों की तरफ से कोई भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें