फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:38 PM IST
hardoi
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर खेरिया संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।  

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी अमित कुमार शर्मा के बहनोई विपिन शर्मा बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर में रहते हैं। जन्माष्टमी से दो दिन पहले अमित की पत्नी और पुत्र मोहिद्दीनपुर त्योहार मनाने गए थे। बुधवार को अमित पत्नी और पुत्र को लेने बाइक से मोहिद्दीनपुर गए थे। दोपहर बाद बाइक से अमित (28) पुत्र रामस्वरूप शर्मा, अपने पुत्र शुभ (4), पत्नी रजनी (26) और टड़ियावां निवासी गोलू शर्मा (24) पुत्र विमल शर्मा के साथ वापस टड़ियावां आ रहे थे। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कमालपुर-खेरिया संपर्क मार्ग पर कमालपुर के निकट ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अमित और उनके पुत्र शुभ की मौके पर ही मौत हो गई। रजनी और गोलू घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर भेजा गया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बेहटागोकुल थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि विपिन शर्मा की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें