जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन प्रेमी के बुलाने पर मंडप छोड़कर भाग गई। वह प्रेमी का इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी नहीं पहुंचा। इससे वह गश खाकर गिर पड़ी। काफी खोजबीन के बाद परिजन उसे बेसुध हालत में घर लेकर आए। यहां युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की बरात मंगलवार शाम खागा कोतवाली के एक गांव से आई थी। अगवानी के बाद जयमाल की रस्म संपन्न हुई। जब दूल्हा-दुल्हन मंडप पर वैवाहिक रस्मों के लिए बैठे तभी दुल्हन के पास एक फोन आया। वह कुछ देर में आने का बहाना बनाकर मंडप से उठी और घर के पीछे के रास्ते से निकल गई। काफी समय बीतने पर जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक मंदिर के बाहर युवती बेसुध हालत में मिली।