फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में आजमाई किस्मत

Sun, 03 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीटेक्निक में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आठ परीक्षा केंद्रों पर आवेदकों ने किस्मत आजमाई। परीक्षा में पंजीकृत आवेदकों में से 371 शामिल नहीं हुए। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रविवार को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रवेश के लिए जिले में कुल 3807 आवेदकोें ने पंजीकरण कराया था।

जिनके लिए बाल विहार स्कूल, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज बड़ा चौराहा, आर्य कन्या इंटर कालेज पिहानी चुंगी, एसडी इंटर कालेज, आरआर इंटर कालेज, जीआईसी, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल और वेणी माधव बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में ग्रुप के 3,165 के सापेक्ष 2,850 उपस्थित हुए। द्वितीय पाली अन्य ग्रुप की परीक्षा के लिए 642 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था। जिसके लिए आर्य कन्या इंटर कालेज और बाल विहार स्कूल में परीक्षा हुई, जिसमें 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी एके गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें