फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिले खेती किसानी को आक्सीजन

Tue, 24 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार की रात में हुई बारिश फिर मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से जिले में औसतन 4 मिमी पानी बरस गया। यह बारिश खेतों को आक्सीजन दे गई। यह अलग बात है कि इससे वातावरण में बनी उमस ने लोगों को आज पसीना पसीना रखा।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मौसम अब खेती किसानी के अनुकूल होने की राह पर है। अगले 15 से 20 दिनों मानसून की दस्तक होने के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। अभी तो प्रीमानसून के तहत आ रहे बादल और होने वाली हल्की बारिश वातावरण में तापमान के स्तर को बढ़ने से रोकने में कामयाब हो रही है।

बताया कि अगर 30 जून तक करीब 100 से 150 मिमी बारिश हो जाए तो खरीफ की फसलों को लाभ मिलेगा। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्रा ने बताया कि जिले में प्रमुख रूप से गन्ना तथा गेहूं एवं धान की खेती होती है। पिछले साल की तरह इस बार भी करीब डेढ़ लाख हेक्टअर में धान की फसल किए जाने की तैयारियां हो रही है। धान की रोपाई का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाता है। इसके लिए किसान मई में बेड़ बनाने की तैयारियां शुरू कर देते हैं। जून में 100 मिमी बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं ताकि धान की बेड़ समय से तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें