फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धान, गेहूं, सरसों और मूंगफली में अच्छा उत्पादन लेने वाले किसान किए गए सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 24: मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित महिला किसान मालती देवी एचसीएल प्रतिनि​धि के साथ प्रमा
विज्ञापन
हरदोई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को प्रशासन की तरफ से धान, गेहूं, सरसों और मूंगफली आदि फसलों का अच्छा उत्पादन लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय कृषि फार्म पर हुए कार्यक्रम में कृषि यंत्रीकरण योजना में 50 प्रतिशत 10 लाख, 19 हजार, 700 रुपये अनुदान पर कंबाइन मशीन की डीएम अनुनय झा ने शाहाबाद के कोड़रा सरैंया निवासी राजेश सिंह को चाबी सौंपी। वहीं, धान के अच्छे उत्पादन के लिए अनुज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, मूंगफली के लिए लक्षिमन, शिवबली, गेहूं के लिए प्रगट सिंह, रामनरेश, सरसों के लिए जैनेंद्र कुमार, रामानंद, मत्स्य पालन के लिए मोहित कुमार, छोटेलाल, सुधांशु कश्यप, गन्ना उत्पादन के लिए अनुराग शुक्ला, संजय कुमार शुक्ला, विजेंद्र सिंह, शिमला मिर्च के लिए कुनेंद्र पाल मौर्य, मधुमक्खी पालन के लिए ओमप्रकाश, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्राबेरी के लिए रामविलास, पशुपालन व अधिक दूध उत्पादन के लिए धर्मेंद्र सिंह और विनय वर्मा को डीएम और सीडीओ सान्या छाबड़ा ने सम्मानित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। डीडी एजी सतीश कुमार पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके तिवारी, सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, डिप्टी सीवीओ डॉ. हरिश्चंद्र ने किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
धान उत्पादन और कृषि यंत्रीकरण में बनाया कीर्तिमान, मिला सम्मान
हरदोई। खेती-किसानी और आधुनिक कृषि के लिए यंत्रीकरण के प्रबंधन को लेकर जिले के तीन किसानों को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्मानित किया। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा में धान उत्पादन में प्रथम स्थान पाने वाले किसान नयागांव सकतपुर निवासी किसान विष्णु कुमार पांडेय को एक लाख रुपये से सम्मानित किया गया। विष्णु कुमार ने बताया कि उन्होंने एक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 87 क्विंटल धान उत्पादित किया था।
वहीं, एचसीएल फाउंडेशन की समुदाय परियोजना से जुड़ी अग्रणी महिला किसान अहिरोरी के विक्टोरियागंज निवासी मालती देवी पत्नी शैलेंद्र मौर्य को कृषि यंत्रीकरण के प्रयोग और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 75 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। संडीला के रसूलपुर मीतो निवासी किसान अयोध्या ने एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 82.40 क्विंटल धान उत्पादन किया है। उन्हें 50 हजार रुपये से सम्मानित किया गया है जबकि पराली प्रबंधन के लिए एफपीओ से जुड़े सुबोध कुमार को भी सम्मानित किया गया है।

फोटो 24: मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित महिला किसान मालती देवी एचसीएल प्रतिनिधि के साथ प्रमा

फोटो 24: मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित महिला किसान मालती देवी एचसीएल प्रतिनिधि के साथ प्रमा

फोटो 24: मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित महिला किसान मालती देवी एचसीएल प्रतिनिधि के साथ प्रमा

फोटो 24: मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित महिला किसान मालती देवी एचसीएल प्रतिनिधि के साथ प्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें