फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी के नाम पर धान की खरीद में टाल मटोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। गल्ला मंडी स्थित खरीद केेंद्रों पर धान बेचने पहुंच रहे किसानों को नमी का हवाला देकर लौटाया जा रहा है। केंद्र प्रभारी किसानों से धान सुखाकर लाने को कह रहे हैं। ऐसे में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से जनपद में धान खरीद शुरू हो गई है। नगर स्थित गल्ला मंडी में इस बार धान खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग के दो, एफसीआई का एक, पीसीएफ का एक, एसएफसी का एक व पीसीयू का एक क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्रों पर खरीद शुरू हुए छह दिन हो गए हैं। किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं, लेकिन उनसे धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि केंद्रों के प्रभारी अभी धान गीला होने का हवाला दे रहे हैं। ज्यादा दबाव डालने पर वह धान सुखाकर लाने को कह रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें समर्थन मूल्य पर 1888 रुपये मेें बिकने वाला धान 12 सौ से 13 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचना पड़ रहा है।
मंडी स्थित विपणन विभाग के केंद्र प्रभारी प्रमोद चौधरी ने बताया कि अभी बाजार में जो धान आ रहा है वह काफी गीला है, जो मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। बताया कि मानक अनुरूप आवक आने पर खरीद की जाएगी। वहीं एफसीआई के केंद्र प्रभारी विमलेश, पीसीएफ के केंद्र प्रभारी अरविंद शुक्ल, विपणन विभाग के केंद्र प्रथम की केंद्र प्रभारी रेनू मिश्रा, एसएफसी के विजय कुमार पांडेय व पीसीयू के केंद्र प्रभारी निखिल अग्निहोत्री ने भी बताया कि अभी जो धान आ रहा है वह काफी नमी युक्त है। सूखा धान आने पर नियमानुसार खरीद की जाएगी। मंडी सचिव अमित कुमार ने बताया कि मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। अभी नाम मात्र की आवक है। केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें