फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बढ़े सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

विज्ञापन
फोटो 38: रूपापुर में धरनास्थल पर मौजूद किसान। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण सोमवार को सोलहवें दिन भी ठप रहा। बढ़े सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में किसानों ने कौशिया गांव के पास धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के भी आंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई। किसानों ने नायब तहसीलदार रामकिशोर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गवर्नर सिंह, कृष्ण कुमार, गवर्नर सिंह, बलवीर राजवंशी, विनोद सर्वेश लक्ष्मण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें