फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं प्रदेश सरकार

Sun, 31 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मंच की ओर से पवायां में आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लेकर संवेदनशील नहीं है। किसान संगठनों के तमाम प्रयासों के बाद सरकार पर दबाव बना और मुआवजा बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हुई लेकिन यह सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र के हजारों किसान मुआवजे से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार ने यदि जल्द ही कोई ठोस कदम न उठाया गया तो किसान मंच बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि किसानों के पसीने का मूल्य लोग भूल रहे हैं।

इसलिए यह खेल हो रहा है कि किसान अपना हक मांगने में भी संकोच करता है। तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि सूखे के बाद भी हरदोई जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया।  मौजूद किसानों ने कहा कि यदि उन्हें मुआवजे की राशि जल्द से जल्द मिल जाए तो उनकी परेशानी कुछ हद तक कम होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव वशीम खान, सर्वेश पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें