फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों ने मवेशियों को पुल पर खड़ा कर लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-25- पिपरिया पुल पर एकत्रित किए गए मवेशी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। आवारा मवेशियों से किसान खासे परेशान हैं। फसल बचाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आवारा मवेशियों को किसानों ने पुल पर एकत्रित करके जाम लगा दिया। किसानों ने इन्हें गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड भरखनी क्षेत्र के सर्दी के बीच मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे गुस्साएं पिपरिया, कूंडी, नासा, कपूरपुर गांव के किसानों ने सोमवार को पिपरिया पुल पर मवेशियों को घेर कर जमा कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मवेशियों के पुल पर एकत्र होने और किसानों के प्रदर्शन से जाम लग गया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। घटना की सूचना पर एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय, पचदेवरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। पुल पर जमा मवेशियों को हटवा कर चांदपुर गोशाला भिजवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

फोटो-26- पुल पर मवेशीयों के कारण लगा जाम- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें