मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम राघौपुर निवासी शानू (28) शुक्रवार रात खेत से गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर घर जा रहा था। गांव का एक अन्य युवक ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि शानू ट्राली पर बैठा था।
खेत से सड़क पर चढ़ने समय ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली में बैठा शानू नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकाला और सीएचसी मल्लावां लेकर गए।
जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले शानू की शादी हुई थी। परिवार में पत्नी व छह माह की पुत्री है।