फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों ने प्रदर्शन कर मांगा समस्या का निदान

Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निदान के ब्लॉक सुरसा मुख्यालय पर मासिक पंचायत की जाएगी। राम पाल, राजवती, राजाराम, राम स्वरूप आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने ज्ञापन में कहा कि बावन की ग्राम पंचायत में कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर रखा है, उसको खुलवाया जाए, ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छु़ट्टा मवेशियों से निजात दिलाई जाए। इसके अलावा बिजली की शाम की कटौती बंद की जाए। इस मौके पर राम सेवक, मोहन लाल, राम कुमार, खुशीराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें