फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसान का पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। बनामा गांव में गुरुवार सुबह किसान का शव अपने ही खेत में पेड़ पर गमछे के सहारे पर फंदा से लटकता मिला। घटना की जानकारी पत्नी को तब हुई जब वह सुबह खेत से मवेशी भगाने गई। वहां देखा तो पति का शव लटक रहा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

बनामा निवासी सालिकराम (44) खेती किसानी करते थे। घर से करीब 300 मीटर दूरी पर उनकी ही जमीन है। पत्नी सीता ने बताया कि बुधवार रात पति खाना खाकर खेत चले गए। गुरुवार को जब खेत पर गई तो खेत में खड़े पेड़ पर शव लटकता देखा। थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने बताया कि पति लगभग एक साल से पैर की बीमारी से परेशान रहते थे। एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बीमारी के कारण आत्महत्या की वजह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें