फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहीं मिलेगा बढ़े सर्किल रेट का मुआवजा सुन किसान नाराज, चौपाल से गए

विज्ञापन
फोटो 25: इनायतपुर स्कूल में किसानों को जानकारी देते कमेटी के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में हैं। रविवार को यूपीडा की समिति ने समाधान के लिए चौपाल लगाई। किसानों ने बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग की। समिति के सदस्यों ने कहा कि नहीं मिलेगा बढ़ा हुआ सर्किल रेट। इससे किसान नाराज हो गए और चौपाल से चले गए।
विज्ञापन

यूपीडा की तरफ से गठित समाधान समिति ने इनायतपुर स्कूल में किसानों की चौपाल लगाई थी। यहां पर किसान रामकुमार, रनवीर, अखिल, अहमद आदि किसानों ने बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग की। इसे टीम के सदस्यों ने खारिज कर दिया, कहा कि बैनामा के समय सभी शर्तें बता दी गई थीं। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। गंगा एक्सप्रेसवे पर रूपापुर के पास औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जा रहा है।
पर्यावरण और अन्य मामलों के समाधान के गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या में आचार्य विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण परियोजना है। यहां औद्योगिक क्षेत्र के लिए 130 हेक्टेयर में से 128 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। दो हेक्टेयर भूमि की खरीद प्रक्रिया जारी है। किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित हुई है उन्हें औद्योगिक इकाइयों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति में शामिल कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों में अनामिका चौधरी, डॉ. रुपेश कुमार, अनूप भारती, यूपीडा के कार्यपालक अधिकारी चिंकू राम पटेल ने तकनीकी टीम के साथ कौशिया, सेमरझाला, सरसई और देवनियापुर गांवों में चयनित भूमि का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद किया। कार्यपालक अधिकारी ने साल 2027 तक परियोजना पूरी होने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें