फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से भरी 20 ट्रालियां,ग्रामीणों ने घेरी

विज्ञापन
टड़ियावां ब्लॉक में खड़ीं ट्रालियों में लदे छुट्टा मवेशी। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपामऊ। अन्ना मवेशी किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। अब यह विवाद का कारण भी बन गए हैं। टड़ियावां क्षेत्र में शुक्रवार शाम मवेशियों को लेकर किसान व ग्रामीण आमने-सामने आ गए। टड़ियावां के कई गांवों से किसान शुक्रवार शाम 20 ट्रालियों में छुट्टा मवेशी लादकर मंगोलापुर स्थित गोशाला के लिए निकले। रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मवेशियों के दूसरे क्षेत्र में फसलें बर्बाद करने की बात कही। विरोध पर किसानों ने पुलिस को सूचना दी। एडीएम सदर दीक्षा जैन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। अलग-अलग गोशालाओं में मवेशी भेज दिए गए।
विज्ञापन

टड़ियावां क्षेत्र के गांवों में छुट्टा मवेशियों का आतंक है।
मवेशी किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। इसके कारण रात भर किसान खेतों की पहरेदारी करने पर मजबूर हैं। इससे परेशान बर्रा सराय समेत आसपास के कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को लगभग 200 छुट्टा मवेशी पकड़े और 20 ट्रालियों में मवेशी लादकर देर शाम टड़ियावां गोशाला लेकर पहुंचे। किसानों के मुताबिक गोशाला में जगह न होने पर कर्मचारियों ने लौटा दिया।
इसके बाद किसान वहां से ट्रालियां लेकर मंगोलापुर गोशाला जा रहे थे। शंखपुरवा गांव के निकट ग्रामीणों ने सभी ट्रैक्टर रोक लिए। विवाद पर किसानों ने अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। सदर एडीएम दीक्षा जैन मौके पर पहुंचीं। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण गोशाला में कुछ मवेशी छोड़ने के लिए राजी हुए। इसके बाद एसडीएम ने इटौली, कराही, झरोइया, मदारा आदि गोशालओं में मवेशी छुड़वाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें