फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा में रविवार सुबह किसान का शव घर में पत्नी की साड़ी से फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने घरेलू विवाद में खुदकुशी की बात कही है। मृतक के पिता लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे हैं।
विज्ञापन

हड़हा निवासी मुकुल वाजपेयी उर्फ रामू (27) पुत्र वेदप्रकाश किसान था। उसका ननिहाल भी गांव में ही है। मां विट्टन देवी और तीन छोटे भाई ननिहाल में रहते हैं, जबकि रामू पत्नी मनु और आठ माह के बच्चे के साथ पैतृक घर में रहता था। शनिवार रात रामू की पत्नी मनु पुत्र के साथ घर के आंगन में सोई थी, जबकि रामू कमरे में था।
रविवार सुबह जब मनु कमरे में गई तो रामू का शव साड़ी से फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी मनू ने सास और देवरों को दी। दोपहर में पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि रामू के पिता गुजरात में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हैं। प्राथमिक पूछताछ में घरेलू कलह के कारण खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें