बेहटागोकुल। कोतवाली क्षेत्र के हाबिदापुर गांव में पत्नी के मायके जाने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।
हाबिदापुर निवासी रतिभान (32) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व विवाद होने पर उसकी पत्नी मायके हरियावां के रिक्खापुरवा चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से वह काफी परेशान रहता था।
परिजनों ने बताया कि क्षुब्ध होकर रतिभान ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके परिवार मेें एक बेटा व बेटी है। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।