फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में बुधवार सुबह घरेलू कलह में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शराब के नशे में खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी अशोक (50) पुत्र बुद्धप्रकाश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी मीरा, दो बेटे व दो बेटियां हैं। अशोक खेती करता था। परिजनों के मुताबिक अशोक कुछ वर्ष से शराब का आदी हो गया था। बुधवार सुबह वह नशे की हालत में घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर बरगद के पेड़ में रस्सी से उसका शव फंदे पर लटकता मिला। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि घरेलू कलह में अधेड़ ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें