फोटो-11-पोस्टमार्टम हाउस के बाद मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली निवासी किसान की संदिग्ध हालत में घर में ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान के चेहरे पर चोटों की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
ग्राम सिंधौली निवासी रायसिंह (45) पुत्र गंगाराम खेती करता था। शनिवार की रात वह घर पहुंचा और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
अचानक किसान की मौत होने से परिजन सकते में आ गए। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तो बेहटा गोकुल पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान के चेहरे पर चोटों की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी कमलेशा सिंह, पुत्र मोहित आकाश, विकास व एक पुत्री प्रिंसिका है।