हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम खेरबा कमालपुर में बृहस्पतिवार को शाम से लापता किसान का शव शुक्रवार को सुबह गांव से 500 मीटर दूर सुखेता नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने पैर फिसलने से डूबने से मौत होने की बात कही।
बेेनीगंज क्षेत्र के ग्राम खेरवा कमालपुर निवासी धर्मपाल (32) खेतीबाड़ी करते थे। वह बृहस्पतिवार को शाम से लापता था। देर रात तक परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।
सुबह परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव से 500 मीटर दूरी पर नाले में उसका शव पड़ा मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। धर्मपाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।