फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की निगरानी को गए किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
फोटो-24-घटनास्थल पर लगी मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई) थाना क्षेत्र के ग्राम देईचोर में खेत में फसल की निगरानी को गए किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह खेत में ही पड़ा मिला। मृतक के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे जमीन की रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन

ग्राम देईचोर निवासी कैलाशचंद्र (35) पुत्र शिवराज कुशवाहा खेती करता था। उसके कुछ खेत गर्रा नदी के किनारे भी हैं। कुछ दिन से वह मक्का की फसल की रखवाली को खेत जाता था। शुक्रवार रात भी वह खेत गया था। आम तौर पर सुबह चार बजे कैलाश खेत से वापस आ जाता था, लेकिन शनिवार सुबह जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी कंचनलता उसे बुलाने खेत गई। खेत में कैलाश का शव पड़ा था।
उसके चेहरे पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव और सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन

फील्ड यूनिट की टीम ने नमूने भी लिए। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों से जमीन की रंजिश होने की बात कही है। मृतक के भाई अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें