फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, अफसर अलर्ट पर

विज्ञापन
फोटो-20- गंगा का जलस्तर बढने व कटान की रफ्तार तेज होने के बाद नदी किनारे स्थित मकानों को तोड़ते ग्रा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा और सहयोगी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कटान बढ़ने से दहशत है। पिछले दो दिन से कन्नौज में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, इसको लेकर डीएम ने हरदोई के तराई और कटान वाले क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम अविनाश कुमार ने बिलग्राम और सवायजपुर क्षेत्र के एसडीएम को प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गंगा समेत रामगंगा और गर्रा नदी काफी लंबे क्षेत्र में बहती हैं। हरिद्वार, बिजनौर एवं नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा समेत रामगंगा व गर्रा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दो दिन से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर से बह रही है। इससे तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। शनिवार को हरिद्वार से गंगा में एक लाख, बिजनौर बांध से 75 हजार व नरौरा बांध से एक लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वहीं, शनिवार को नरौरा बैराज से रामगंगा नदी में भी लगभग एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम अविनाश कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम समेत एसडीएम सवायजपुर व एसडीएम बिलग्राम को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने और कटान की जद में आए क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें