हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के निकट पैदल जा रहे किसान को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई।
मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीकापुर निवासी कालीचरण (50) कुछ समय से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर स्थित ससुराल में रह रहा था। वह खेती करता था।
सोमवार देर शाम ससुराल से पैदल अपने गांव बीकापुर जा रहा था। दुर्गागंज के निकट तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी, दो पत्र और दो पुत्रियां हैं।