फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संपूर्ण समाधान दिवस में किसान सम्मान निधि के लिए संशोधित फार्म जमा कर मंगलवार शाम घर वापस जा रहे किसान की बाइक में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टीकाराम खेड़ा मजरा चांदू निवासी तेजपाल (28) वर्षीय पुत्र महेंद्र पाल मंगलवार को बाइक से संडीला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गया था। देर शाम बाइक से घर वापस जाते वक्त बांगरमऊ रोड पर झौनी खेड़ा के पास उसकी बाइक में सामने से शटरिंग लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण तेजपाल सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल तेजपाल को सीएचसी बेंहदर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तेज पाल की पांच वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें