फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर से गन्ना लादकर चीनी मिल गए किसान का शव बुधवार सुबह बंदराहा गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि परिजन हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ नहीं बता सके। जबकि पुलिस हादसे में किसान की मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर निवासी कुलदीप (38) की ससुराल मझिला के जटहा गांव में है। वह 15 साल से पत्नी आशा व बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। ससुर गंगाराम ने बताया कि मंगलवार शाम कुलदीप गांव के ही रवि के ट्रैक्टर से गन्ना लेकर सीतापुर के अजबापुर चीनी मिल गया था। रवि भी उसके साथ गया था।
देर रात रवि ट्रैक्टर लेकर वापस आ गया, लेकिन कुलदीप घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रवि से कुलदीप के बारे में पूछा तो उसने गांव के बाहर ट्रैक्टर से उतरने की बात कही। सुबह गांव से लगभग 12 किलोमीटर दूर पिहानी के बंदराहा गांव के पास सड़क किनारे कुलदीप का शव पड़ा मिला। गंगाराम ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी दिलेश सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें