हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिवालीपुरवा में सोमवार देर शाम किसान का शव गांव के निकट स्थित जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
दिवालीपुरवा निवासी कल्लू उर्फ रामशंकर (40) पुत्र बहादुर सोमवार दोपहर से लापता था। देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित जंगल में गमछे के फंदे से उसका शव फांसी पर लटकता मिला। जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। कल्लू खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।