फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sun, 29 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। उमस भरी गर्मी में अघोषित कटौती से त्रस्त आकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर पंखे लेकर प्रदर्शन किया। कचहरी रोड फीडर को मिल रही 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि आपात कटौती से जनता त्रस्त हो गई है, रोस्टर का कोई औचित्य नहीं रह गया। मनमाने ढंग से कटौती हो रही है। जबकि कचहरी रोड फीडर पर शहर के सिविल लाइन एरिया के पाश कोयल बाग कालोनी में 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है।

बिजली आपूर्ति के भेदभाव से आमजन खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर आलोक गुप्ता, शोभित वाजपेयी, अर्जुन सिंह चंदेल, गीत सिंह गौर, अभिषेक शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें