फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत के मामले में परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी हरदोई मार्ग पर रविवार की रात पूरा बहादुर के पास ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर राम कुमार (35) निवासी झोनीपुरवा की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई नन्हू ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था।

उसे मछरेटा निवासी ट्रैक्टर मालिक व चालक घर से बुलाकर ले गए थे। उन लोगों ने उसको ट्रैक्टर से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम कुशवाहा ने बताया कि सड़क हादसे का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें