फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे युवक की गिरकर मौत

Mon, 14 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शाहरुख (फाइल फोटो)। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पाली। सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की गिरकर मौत हो गई। सोमवार सुबह वह साथियों के साथ कस्बा के भारतीय इंटर कॉलेज की फील्ड में दौड़ लगाते समय मुंह के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। े परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पाली कस्बा के मोहल्ला आबिद नगर निवासी सराफत अली के चार बेटों लियाकत, रिफाकत, शदाकत व शाहरुख के अलावा दो बेटियां शानवी व निशा हैं।चार बेटों में शाहरुख (22) सबसे छोटा था। बड़ा बेटा मजदूरी करता है। रिफाकत सिलाई काम करता है और सदाकत दिल्ली में नौकरी करता है।

शाहरुख बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। कुछ महीना पहले बरेली में आयोजित हुई सेना भर्ती में भी शामिल हुआ था। उसने दौड़ निकाल ली थी, पर अन्य परीक्षा में फेल हो गया था। वह रोजाना मोहल्ला के साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह भी करीब पांच बजे वह मोहल्ला के साथियों नावेद, सुहैल व नबीदाद के साथ कस्बा के भारतीय इंटर कॉलेज की फील्ड में दौड़ लगाने निकला था। दौड़ लगाने के दौरान वह मुंह के बल गिर गया। इससे उसके चेहरे में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें